भाजपा कोर कमेटी की बैठक 2027 चुनाव पर चर्चा।

देहरादून

 

भाजपा कोर कमेटी की बैठक 2027 चुनाव पर चर्चा

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रदेश कोर कमेटी की अहम बैठक आज बुधवार को नई दिल्ली में राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की अध्यक्षता में आयोजित होने जा रही है, जिसमें राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष भी मौजूद रहेंगे। इस बैठक को लेकर पार्टी के प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार ने बयान दिया है कि भाजपा समय-समय पर कार्यकर्ताओं, टोलियों और प्रदेश कोर ग्रुप की बैठकें करती है, जिसमें राष्ट्रीय नेतृत्व का मार्गदर्शन प्राप्त होता है।

​कुंदन परिहार ने बताया कि आज शाम 6:00 बजे दिल्ली में होने वाली इस कोर ग्रुप की बैठक में पिछले दिनों किए गए कार्यों की समीक्षा के साथ-साथ आगामी दिनों के कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तृत चर्चा की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस पूरी कवायद का मुख्य उद्देश्य वर्ष 2027 में होने वाले राज्य के विधानसभा चुनाव के लिए एक बेहतर और मजबूत रणनीति तैयार करना है, ताकि पार्टी चुनाव में शत-प्रतिशत सफलता हासिल कर सके।
​दूसरी ओर, इस बैठक में विधानसभा चुनावों से जुड़े विभिन्न अहम मुद्दों और हारी हुई सीटों की समीक्षा पर भी विशेष मंथन किया जाएगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *