देहरादून
उत्तराखंड में एक भी बच्चा नहीं छूटेगा पढ़ाई से..ड्रॉपआउट दर घटकर लगभग 0% के कगार पर।
उत्तराखंड के शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने राज्य की शिक्षा व्यवस्था को लेकर उन्होंने कहा कि प्रदेश की कठिन भौगोलिक परिस्थितियों के बावजूद सरकार का लक्ष्य है कि कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे।अपने अनुभव साझा करते हुए शिक्षा मंत्री ने कहा कि उन्होंने खुद बचपन में 7-7 किलोमीटर पैदल चलकर पढ़ाई की है। इसी दूरदृष्टि के साथ सरकार ने तय किया है कि यदि गांव में एक भी बच्चा होगा, तो उसके लिए स्कूल खोला जाएगा ताकि उसे दूर न जाना पड़े।
उन्होंने बताया कि राज्य में 600 से अधिक ऐसे स्कूल हैं, जहाँ केवल 1 या 2 छात्र हैं, लेकिन उन्हें बंद करने के बजाय शिक्षक तैनात किए गए हैं। शिक्षा मंत्री ने खुशी जताते हुए कहा कि सरकार के इन प्रयासों से प्राथमिक शिक्षा में ड्रॉपआउट दर घटकर लगभग 0% के कगार पर पहुँच गई है।