संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 650वीं जयंतीभाजपा चलाएगी विशेष अभियान, वाराणसी से आएगी कलश यात्रा।

देहरादून

संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 650वीं जयंतीभाजपा चलाएगी विशेष अभियान, वाराणसी से आएगी कलश यात्रा

सचिन कुमार

उत्तराखंड में संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती 20 फरवरी 2027 को भव्य रूप से मनाई जाएगी। इसे लेकर भाजपा ने एक विस्तृत अभियान की रूपरेखा तैयार की है, जिसकी शुरुआत आज गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर हो गई है। यह अभियान जयंती तक यानी फरवरी 2027 तक लगातार चलेगा।
​भाजपा की प्रदेश महामंत्री दीप्ति रावत भारद्वाज ने जानकारी दी कि आज गुरु पूर्णिमा के दिन दीप उत्सव के साथ इस अभियान का आगाज किया गया है। इससे पहले केंद्र, प्रदेश और जिला स्तर की कार्यशालाएं पूरी हो चुकी हैं। आज गुरु पूर्णिमा के अवसर पर उनकी जन्मस्थली वाराणसी से कलश यात्रा निकाली गई। इस प्रतिनिधिमंडल में खजान दास जी, प्रदेश अध्यक्ष बलवीर गुनियाल सहित 15 से 18 लोग शामिल रहे।
​वाराणसी में राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा संत जी की जन्मस्थली की मिट्टी से भरा कलश सौंपा गया है, जिसे लेकर यह टीम कल रुड़की (हरिद्वार) पहुंचेगी। भगवानपुर विधानसभा और चुड़ियाला के पास एक मंदिर में इस कलश की स्थापना की जाएगी। इसके बाद प्रदेश के सभी 19 संगठनात्मक जिलों से टीमें भगवानपुर पहुंचकर 19 कलश प्राप्त करेंगी। मुख्यमंत्री के हाथों ये कलश जिलों की टीमों को सौंपे जाएंगे, जिसके बाद वे अपने-अपने जिलों में कलश यात्रा का शुभारंभ करेंगे।
​इस अभियान के तहत आगामी महीनों में छात्रावासों से संपर्क, सिंपोजियम, वाद-विवाद प्रतियोगिताएं, क्विज़ प्रतियोगिताएं और गुरु-संतों का सम्मान जैसे कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *